अलंकारिक वृक्ष

गन्ना एवं बाँस जैसे पौधे पार्क की बाहरी सीमा के पास लगाए जा चुके है।

पार्क के विभिन्न हिस्सों में जाने के लिए रास्तों का प्रावधान किया गया है, जिसके दोनों ओर शोभाप्रद चन्दन एवं रुद्राक्ष आदि के वृक्ष लगाए गए हैं।

भविष्य में पार्क में पारंपरिक वृक्ष, सजावटी पौधे एवं सुगन्धित जड़ी-बूटियों वाले औषधीय पौधों को भी बढ़ावा देना परिलक्षित है।

मिश्रित खेती


अलंकृत वृक्ष के बीच में मिश्रित खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस प्रक्रिया के माध्यम से एक ही मौसम में एक से अधिक फसलों की खेती की जा रही है।