ड्रैगन फ्रूट

जिला प्रशासन ने ड्रैगन फ्रूट को उच्च मूल्य वाली कृषि फसल के रूप में चिन्हित किया है। इच्छुक किसानों के बीच प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

ड्रैगन फ्रूट कई प्रकार के विटामिन और मिनरल का बहुत अच्छा स्रोत है। यह एक पौष्टिक एवं रोग निरोधक फल है। अभी जिले मे रेड ड्रैगन फ्रूट की वैरायटी को बढ़ावा दिया जा रहा हैं।

एक पौधा 1.5 साल से 5 साल के दौरान औसतन 5 से 12 फल पैदा करता है/पहली फसल से पांचवीं फसल के दौरान फलों का औसत वजन 200 ग्राम से 300 ग्राम तक होता है।

किसान इसकी फसल से अच्छी कमाई कर सकते हैं। ड्रैगन फ्रूट की खेती के माध्यम से एक बार लगाने के बाद किसान इसके फल 25 साल तक काट सकते हैं।

जिला प्रशासन द्वारा उन्हें तकनीकी सहायता एवं वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। किसान के क्षमतावर्धन कर खूंटी जिले की ड्रैगन फ्रूट कैपिटल बनाने की योजना है।

ड्रैगन फ्रूट्स का लागत लाभ विश्लेषण


पांच वर्षों में ड्रैगन फ्रूट्स का लागत लाभ विश्लेषण

ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए ट्रॉपिकल जलवायु उपयुक्त है। इसकी वृद्धि के लिए उपयुक्त तापमान लगभग 25°C और जब पौधे पर फल बढ़ रहे हों, तो उसे 30°C से 35°C सेल्सियस के तापमान की आवश्यकता होती है, लेकिन इसका पौधा अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम 7°C डिग्री सेल्सियस भी सहन कर सकता है।

पांच साल में ड्रैगन फ्रूट की खेती पर सैपलिंग, टी-पोल, लेबर, फर्टिलाइजर और खाद सहित कुल खर्च 639,000 रुपये है।

एक पौधा 1.5 साल से 5 साल के दौरान औसतन 5 से 12 फल पैदा करता है/पहली से पांचवीं फसल तक फलों का औसत वजन 200 ग्राम से 300 ग्राम तक होता है।

Dragon Fruit Farming

We guide you in cultivating dragon fruit using modern and sustainable farming techniques. Dragon fruit is a high-value crop suitable for tropical and subtropical climates, requiring low water and offering high returns.

  • Suitable climate & soil guidance
  • Planting method & support system
  • Irrigation, fertilization & care tips

ड्रैगन फ्रूट्स (Dragon)

  • 1.67 एकड़ में कुल उत्पादन: 21440 किग्रा और विक्रय मूल्य रु 100
  • पांच वर्षों में कुल राजस्व: 21440*100 INR 21,44,000
  • लाभ/हावि :- राजस्व-व्यय : (21,44,000-639,000)
  • पांच वर्षों में लाभ: 15,05,000
  • औसत कमाई प्रति वर्ष: 3,01,000